आपदा तैयारी एवं वन नेटवर्क लोकल चैप्टर सुदृढ़ीकरण का आयोजन
मोतिहारी। सेल्स्फोर्स के सहयोग से बाल रक्षा भारत द्वारा सदर प्रखंड के बरदाहा पंचायत भवन में सामुदायिक आपदा तैयारी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को आपदा पूर्व तैयारी, एंटीसिपेटरी एक्शन, सामुदायिक सहभागिता तथा स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई। अपने क्षेत्र की जोखिम पहचान, सुरक्षा उपाय तथा सामुदायिक सहयोग तंत्र विकसित करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर वन नेटवर्क लोकल चैप्टर के गठन एवं सुदृढ़ीकरण विषय को विशेष रूप से जोड़ा गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि स्थानीय चैप्टर के माध्यम से बच्चे और युवा आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा सामुदायिक नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन बाल रक्षा भारत के हामिद रज़ा एवं सत्य प्रकाश ने किया।
अंत में सभी ने सुरक्षित, जागरूक एवं आपदा-सक्षम समुदाय के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ऐश्वर्या कुमारी, चांदनी कुमारी, कोमल कुमारी, नंदनी कुमारी, खुशबू कुमारी, श्वेता कुमारी, अंजली कुमारी, रितिका कुमारी, निशा कुमारी, नेहा कुमारी, अनुपम कुमारी, गोल्डी कुमारी, अंजित कुमार, सोनू कुमार, पवन कुमार, पिंटू कुमार, प्रिंस कुमार, राजा कुमार सहित अन्य बच्चे एवं युवा मौजूद थे।

