नेपाल:13 प्रस्तावित राजदूतों की शुरू हुई संसदीय सुनवाई प्रक्रिया

नेपाल:13 प्रस्तावित राजदूतों की शुरू हुई संसदीय सुनवाई प्रक्रिया
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल सरकार द्वारा विभिन्न देशों के लिए राजदूत के रूप में सरकार द्वारा अनुशंसित 13 व्यक्तियों की संसदीय सुनवाई प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई।इसके साथ ही नामित राजदूतों द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजनाएं भी सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

13 प्रस्तावित राजदूतों के खिलाफ कुल सात शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें दो शिकायतें सभी 13 नामितों के खिलाफ हैं, जबकि पांच शिकायतें अलग-अलग नामित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई हैं।

सरकार ने 18 सितंबर को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 13 राजदूतों की नियुक्ति की सिफारिश की थी। इसके बाद संसदीय सुनवाई समिति ने उनकी सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की।सरकार ने भारत के लिए डॉ. निश्चल नाथ पांडे, चीन के लिए डॉ. कल्याण राज शर्मा, अमेरिका के लिए चिरन जंग थापा और ब्रिटेन के लिए पूर्व सेना प्रमुख गौरव शमशेर जंग बहादुर राणा को राजदूत नियुक्त करने की सिफारिश की है।

इसी तरह जापान के लिए जिज्ञान कुमार थापा, इजरायल के लिए सुरेश कुमार कर्ण, स्पेन के लिए प्राप्ति शेरचन, जर्मनी के लिए शारू जोशी, ओमान के लिए डॉ. पद्माक्षी राणा, मलेशिया के लिए चूडामणि खरेल, दक्षिण कोरिया के लिए प्रो. डॉ. संगम श्रेष्ठ, श्रीलंका के लिए डॉ. मन्चला झा और सऊदी अरब के लिए गिरि बहादुर सुनार की सिफारिश की गई है।

नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 292 के तहत राजदूत पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित व्यक्तियों की संसदीय सुनवाई आयोजित करने की जिम्मेदारी संसदीय सुनवाई समिति की है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page