मोतिहारी शहर में अवैध लॉटरी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

मोतिहारी शहर में अवैध लॉटरी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़
Facebook WhatsApp

-230 बंडल लॉटरी के साथ 4 लाख कैश बरामद , दो गिरफ्तार

मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात का सूखा नशा के बाद अब अवैध लॉटरी के धंधेबाजों के विरुद्ध एक्शन शुरू हुआ है। जानकारी के मुताबिक शहर के कई इलाकों में इसके संचालित होने की सूचना है। इस बीच पुलिस कप्तान के निर्देश पर नगर थाना अंतर्गत बलुआ चौक स्थित कृष्णनंदन जायसवाल के घर छापामारी कर अवैध लॉटरी के बड़े सिंडिकेट को पकड़ा गया है।

इस क्रम में कुल 230 बंडल लॉटरी एवं 4,10,650 भारतीय रुपया बरामद किया गया। इसके साथ ही बलुआ बाजार से एक दुकान एवं दुकान के बगल से कुल 24 पीस कस्तूरी शराब भी बरामद किया गया है। लॉटरी बेचने वाले  कृष्णनंदन जायसवाल एवं शराब का कारोबार करने वाले विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिले में अवैध तरीके से संचालित हो रहे लॉटरी के धंधे के विरुद्ध पुलिस की यह कार्रवाई काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नगर थाना क्षेत्र के बलुआ इलाके में बड़े पैमाने पर लॉटरी कारोबार का खुलासा हुआ है। जहा छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली लॉटरी टिकट, नकद राशि और नेपाली शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया गया है। सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में साइबर डीएसपी अभिनव परासर और नगर थाना की पुलिस शामिल थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page