जनता के दरबार में 42 फरियादियों ने लगाई गुहार 

जनता के दरबार में 42 फरियादियों ने लगाई गुहार 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। समाहरणालय  मोतिहारी स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में आयोजित जनता के दरबार में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 42 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय पदाधिकारीगणो ने सुनवाई की। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार एवं  निधि कुमारी ने कहा कि  जो आवेदन प्राप्त हुए, उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से कारवाई कराते हुए शीघ्र ही  समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

 इनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग  से संबंधित  आवेदन प्राप्त हुए। जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु  संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page