लापता दो बच्चो को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

लापता दो बच्चो को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Facebook WhatsApp

सुगौली। थाना क्षेत्र के फुलवरिया से भटके दो बच्चों को स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रखंड के फुलवरिया से गुरुवार की दोपहर फुलवरिया निवासी निर्भय मिश्र का 14 वर्षीय पुत्र भारत प्रकाश व राघवेन्द्र झा का 15 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार गायब हो गए।शाम तक बच्चों के नही आने पर परिजन परेशान हो गए।घर से लेकर गांव व चौक चौराहे पर खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम तक बच्चे नही मिलने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस व रेल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने पुलिस बल के जवानों के साथ खोजबीन शुरू कर दी।

दोनों गायब बच्चों के बारे में रेल थानाध्यक्ष विजय झा को जानकारी दी गई। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस से बरामद किया।उन्होंने बताया कि स्टेशन अधीक्षक आलोक कुमार के सहयोग से ट्रेन को जांच के लिए रुकवाई गई। और पूरी ट्रेन की गहन जांच की गई।जांच में दोनों लड़के बरामद किए गए।जहां लड़कों के परिजन भी मौजूद रहे।पुलिस ने दोनों बच्चों से मामले की पूरी जानकारी ली। और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लड़कों को उनके परिजनों को सौप दिया।परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार प्रकट की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page