रक्सौल हवाई अड्डा निर्माण की दिशा में रैयतों को मुआवजा भुगतान से संबंधित शिविर का आयोजन 

रक्सौल हवाई अड्डा निर्माण की दिशा में रैयतों को मुआवजा भुगतान से संबंधित शिविर का आयोजन 
Facebook WhatsApp

-20 रैयतों के आवेदन के आधार पर शीघ्र भुगतान की प्रक्रिया शुरू 

रक्सौल। हवाई अड्डा निर्माण परियोजना के अंतर्गत जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मौजा चंदुली, चिकनी एवं भरतमही के रैयतों के लिए मुआवजा भुगतान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 20  रैयतों ने मुआवजा भुगतान हेतु आवेदन पत्र जमा किया गया, जिनके शीघ्र भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विकाश कुमार सिंह, सीओ शेखर राज,वरीय लिपिक अजीत कुमार, कार्यालय परिचारी शत्रुघन प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। प्रशासन ने रैयतों को आश्वस्त किया कि सभी वैध आवेदनों का निष्पादन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page