राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाधिकारी ने वाॅकथन को दिखाई हरी झंड़ी
मोतिहारी। राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में भव्य वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके अधिकारों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे समाहरणालय परिसर से हुई। जहां हरी झंडी जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली समाहरणालय से शुरू होकर कचहरी चौक और राजबाजार होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर में आकर संपन्न हो गई। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साथ मुजीब कन्या उच्च विद्यालय, जेएमएस बाल निकेतन, महावीर ललिता, यूएचएस बरियारपुर की बालिकाओं के साथ उपरोक्त सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
जागरूकता अभियान का संदेश बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के स्लोगन से लोगों को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी प्रगति ही एक सशक्त समाज की नींव है। महिला एवं बाल विकास निगम के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम ने शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” व महिला सुरक्षा जैसे संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया

