मोतिहारी में सेक्स रैकेट का खुलासा,दो पुरूष व चार महिला गिरफ्तार
मोतिहारी। शहर के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित छोटा बरियारपुर मोहल्ला में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है।छापेमारी के दौरान दो पुरुष और चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मोहल्ले में अवैध गतिविधि संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर प्रशिक्षु एएसपी हेमंत कुमार, डीएसपी कुमारी प्रियंका, छतौनी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार पासवान और महिला थानाध्यक्ष मोना कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और गुरुवार की देर शाम छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान कंडोम-06,नकद-29,630 रूपया,मोबाइल-04,पासबुक-01,स्कैनर-02 बरामद किया गया। साथ दो युवको व चार महिला को हिरासत में लिया गया।पकड़े युवको की पहचान गजेन्द्र चौधरी, पिता गणेश सहनी, साकिन सिरसा ढेकहा, थाना-पिपराकोठी, जिला-पूर्वी चम्पारण व राहुल कुमार पिता ललन चौधरी, साकिन छोटा बरियारपुर, थाना-छतौनी, जिला-पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से नेटवर्क, संचालकों और संभावित मानव तस्करी के एंगल पर पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

