केस के अनुसंधान में बेहतर करने वालो को मिला सम्मान
मोतिहारी। गुणवत्तापूर्ण और बेहतर अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारी को एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए है। केस में अपनी अच्छी सूझ बुझ के साथ योग्यता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक कांड के डिस्पोजल करने एवं कार्य करने को लेकर कई डीएसपी सहित थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
इनमें सदर 1 दिलीप कुमार, डीएसपी अरेराज रवि कुमार, पकड़ीदयाल कुमार चंदन, रक्सौल मनीष आनंद, चकिया संतोष कुमार शामिल हैं। वही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार , पिपरा कोठी ब्रजेश कुमार , कुंडवाचैनपुर सुनील कुमार आदि के द्वारा भी केस के अनुसंधान और डिस्पोजल में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस कप्तान द्वारा सम्मानित किया गया है।
माना जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के इस पहल के बाद पुलिस अधिकारियों में केस के अनुसंधान और उसके डिस्पोजल को लेकर अधिक उत्सुकता होगी , जिससे अधिक से अधिक संख्या में जिले में मामले निष्पादित होंगे।

