बेल पर बाहर 50 चिन्हित अपराधियों का बेल होगा कैंसिल

बेल पर बाहर 50 चिन्हित अपराधियों का बेल होगा कैंसिल
Facebook WhatsApp


-एसपी ने एसएचको अग्रेतर कार्रवाई का दिया निर्देश
मोतिहारी। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात वैसे अपराधी जो बेल पर बाहर है उनकी सुधी लेना शुरू कर दिए है। जेल से बेल पर छूटे अपराधियों की दबंगई पर अब पुलिस का शिकंजा कसने लगा है।

अरेराज अनुमंडल के पहाड़पुर थाने में जनता दरबार में एक फरियादी ने गुहार लगाई कि जेल से बेल पर छूटा अपराधी मुझे धमकी दे रहा है। शिकायत मिलते ही एसपी स्वर्ण प्रभात एक्शन में आ गए। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित थानेदार को बेल कैंसिल करने हेतु प्रस्ताव भेजने का सख्त निर्देश दिया। इसके साथ ही जिलेभर में बेल पर बाहर आए 50 चिन्हित अपराधियों की जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया गया है।

बताया गया है कि बेल पर छुटे अपराधियों की बेल कैंसिलेशन स्वीकृत होने के बाद उनके विरुद्ध पुनः कारवाई कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा। जाहिर है पुलिस की इस सख्ती के बाद जिले भर में बेल पर छुटे बदमाशों की बेचैनी बढ़ गई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page