नगर निगम वार्ड संख्या 03 में सड़क एवं नाला निर्माण का महापौर ने किया  निरीक्षण

नगर निगम वार्ड संख्या 03 में सड़क एवं नाला निर्माण का महापौर ने किया  निरीक्षण
Facebook WhatsApp


– संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश
मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी की महापौर प्रीति कुमारी  ने गुरुवार को वार्ड संख्या 03 के सिंघिया सागर मुहल्ले में  विंदेश्वरी प्रसाद  की गली तथा उसके सामने वाली गली, एवं बंजरिया मुहल्ले में शशिकांत की गली में निगम द्वारा निर्मित सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर  निगम पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हुई है, जिससे क्षेत्र में जल जमाव की समस्या में भी कमी आएगी। साथ ही, वार्ड में चल रही सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

सिंघिया सागर एवं बंजरिया पोखरा के समीप गली-मुहल्लों में जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु महापौर  प्रीति कुमारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा आमजन को आश्वस्त किया कि समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा। नगर निगम मोतिहारी वार्ड संख्या 03 सहित निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सतत् प्रयासरत है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page