भूसा लदे ट्रैक्टर व बोलेरो से विदेशी शराब जब्त
मोतिहारी । राजेपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तेतरिया गांव में छापेमारी कर एक भूसा लदे ट्रैक्टर एवं एक बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है।उक्त कारवाई डीएसपी पकडीदयाल चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई।कारवाई में पुलिस ने 2202 लीटर अंग्रेजी शराब को जप्त किया है।
यह शराब ट्रैक्टर पर लदी भूसा में और बोलेरो में छिपा कर रखा गया था, जो कुल 255 पेटी बताया गया है। पुलिस ने मामले में कारोबारी को चिन्हित कर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मौके से ट्रैक्टर, बोलेरो के अलावें एक बाइक भी जप्त की है। छापेमारी टीम में मधुवन सर्किल इंस्पेक्टर मनोज प्रसाद, राजेपुर थाना अध्यक्ष कुमार सौरभ, पीएससाई अभिषेक कुमार उपाध्याय, चंदन कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

