समर्पण दिवस पर पं.दीनदयाल उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि

समर्पण दिवस पर पं.दीनदयाल उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण।जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर स्थित सीकरिया फार्मेसी काॅलेज परिसर पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उद्योगपति व भाजपा युवा नेता यमुना कुमार सीकरीया ने कहा कि मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ प्रदर्शक बने रहेंगे।

उन्होंने कहा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विचार का परिचालक है। ऐसा विचार देने वाले दीनदयाल जी असंख्य पीढ़ियों के लिए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बने रहेंगे। आज उनके विचार भारतीय जनता पार्टी के रूप में देश के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है,उनके एकात्म मानव दर्शन के विचारो से प्रेरित मोदी सरकार के कार्यो व पद्धतियो से पूरा विश्व प्रभावित है।पूरी दुनिया हमारी संस्कृति और संस्कार से मार्गदर्शन ले रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page