मास्टर ट्रेनरों को मिला प्रशस्ति पत्र
मोतिहारी। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किय।
जिला निर्वाचन शाखा द्वारा मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

