गांधी मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता संपन्न
-29 खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
मोतिहारी। जिला स्तरीय दिव्यांग खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन बुधवार को गांधी मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी ने किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव अरविंद कुमार, शारीरिक शिक्षक संघ के सचिव सुनील कुमार, भानु प्रकाश, खेल विभाग से मो. मुबाशिर, रमेश कुमार, अर्जित कुमार यादव, गौतम कुमार, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र ओझा, प्रखंड साधन सेवी (दिव्यांगता) तुरकौलिया, अमन पांडेय, ऋषि राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता में कुल 29 दिव्यांग खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों को 12 फरवरी को मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों में
अभिनय कुमार, हरवंश कुमार, रजनीश कुमार, मानस राज, अवनीश कुमार, आकिब राजा, बादल कुमार, दीपक कुमार, धनंजय कुमार, प्रियेश कुमार, सत्यम कुमार, सुमित कुमार, रिया कुमारी, मंतोष कुमार, मंतूरण कुमारी, सियापति कुमारी, रेशमा खातून, इम्तियाज आलम, रोहित कुमार, पिंटू कुमार, दिलीप कुमार, रजनीश कुमार, लजीना खातून, नीतीश कुमार, समसुद्दीन राय, गुलटेन कुमार, लोथल कुमार, छोटी कुमारी एवं आनंद कुमार साहनी के नाम शामिल है।

