नाबालिग लड़की को लेकर फरार पथ निर्माण विभाग का लिपिक गिरफ्तार
मोतिहारी। चकिया थाना की पुलिस ने शादी की नियत से अपहृत एक विवाहिता को मुक्त कराया है। बताया गया है कि , चकिया थाना कांड संख्या 59/26 दिनांक 03/02/26/26 की अपहृता वर्षा कुमारी , उम्र करीब 15 वर्ष को बरामद किया गया एवं पथ निर्माण विभाग का लिपिक चकिया रोहित कुमार मंडल पिता विष्णु देव मंडल ग्राम खगड़ा नाकान कैंपस , थाना किशनगंज , जिला किशनगंज को बाल्मीकि नगर से गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से परिचारी के नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले किरानी को गिरफ्तार करने के साथ ही रोहित मैडल को गिरफ्तार किया है। चकिया पथ निर्माण विभाग का लिपिक है रोहित मंडल जो अपने प्रेम जाल में फांस कर परिचारी की बेटी को लेकर फरार हो गया था।

