महान विचारक एवं कुशल संगठक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : पवन राज
-पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया
मोतिहारी। भाजपा की ओर से लुम्बिनी भवन प्रांगण में एकात्म राष्ट्रवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ पर उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन हुआ, जिसका संचालन सुधांशु रंजन ने की। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने पंडित दीनदयाल की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रसिद्ध विचारक और दार्शनिक पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। वे जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा ले रहे थे, उसी समय वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आए। तब आरएसएस के प्रचारक बन गए। हालांकि प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण भी हासिल किया था। 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी। बाद में यह राजनैतिक के रूप में उभरी। इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया। 11 फरवरी 1968 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मृत्यु हो गई थी। श्री सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके जीवन यात्रा की प्रमुख घटनाओं और परिघटनाओं पर आधारित प्रेरक उद्बोधन दिया। जिलाध्यक्ष पवन राज ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल मानववाद और अंत्योदय महान विचारक के और कुशल संगठक भी थे।
कार्यक्रम में चंद्रकिशोर मिश्र एवं प्रकाश अस्थाना, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, मोहिबुल हक, मीना मिश्रा, राकेश गुप्ता, विनोद कुशवाहा, जिला महामंत्री योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मार्तण्ड नारायण सिंह एवं संजय कुमार चौधरी, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, आईटी सेल प्रभारी ऋषभ झा, सुधीर गुप्ता, हिमांशु सिंह, संजय साह, गुड्डी देवी, सूरज पांडेय, माला सिंह, कोषाध्यक्ष कुमार विजय, सियावर सिंह, नीता शर्मा, अब्दुल कलाम,बब्लू पासवान, डॉ. अरुण कुमार, रविशंकर वर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. हेना चंद्रा, राजेश कुमार, राजू वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, रोचक झा, सुदीप कुमार, उत्तम मिश्रा, संजय ठाकुर, सन्नी सिंह के अतिरिक्त कई कार्यकर्ता उपस्थिति थे। जानकारी बयान जारी कर गुलरेज शहजाद जिला मीडिया प्रभारी ने दी है।

