संगठित चोर गिरोह के सात बदमाश गिरफ्तार , चोरी का जेवर,कपड़ा , इलेक्ट्रॉनिक्स गूड्स और बाइक बरामद
दो डीएसपी के नेतृत्व में छह थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी
मोतिहारी/पीपराकोठी। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के कई थानों की पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र से 7 चोर की गिरफ्तारी की है। जिसके निशानदेही पर चोरी के कई समान और एक बाइक जब्त की गई है।
गिरफ्तार चोर में पिपराकोठी वाटगंज का सन्नी देवल , ओमप्रकाश , मुफस्सिल नंदपुर का संतोष कुमार , राजेश कुमार , मुफ्फसिल हरकैना का राजेंद्र कुमार , बंजरिया दरोगा टोला का श्रीराम साह , अरेराज शर्मा टोला का राजन शर्मा शामिल है। गिरफ्तार चोर के निशानदेही पर कई सोने चांदी के आभूषण , दो सोनी कंपनी का टीवी , एक टैब , एक माइक्रोटेक का इनवर्टर , एक मिक्सी मशीन , चार साड़ी और एक बाइक जब्त की गई है।
डीएसपी सदर 1 दिलीप कुमार ने बताया कि वाटगंज में पुलिस ने तीन संदिग्ध को पकड़ा , जिसके निशानदेही पर मुफ्फसिल थाने के नंदपुर , हरकौना और अरेराज शर्मा टोला सहित बंजरिया के दारोगा टोला से चोर गिरोह के अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी के समान को बरामद किया गया।
-दिन में ताले जड़े घर का रेकी कर करते हैं चोरी
गिरफ्तार किए गए चोरों ने पुलिस के समक्ष कई अहम खुलासे किए। हाल के दिनों में जेल से निकलने के बाद एक के बाद एक कई चोरी की घटनाओं को संतोष ने अंजाम दिया। जेल में ही उसकी मुलाकात राजन से हुई थी। जहा से निकलकर एक संगठित गैंग बनाया। ये लोग दिन में ताले जड़े घरों की रेकी करते है, घरों को चिन्हित कर जरूरत पड़ने पर गांव में सो भी जाते है। इस तरह आश्वस्त हो जाते है कि घर खुल रहा है या नहीं, फिर गैंग के अन्य सदस्यों को बुलाकर घटना को अंजाम देते है।
-गैंग का मास्टर माइंड है संतोष
संतोष के विरुद्ध अलग अलग थाने में चोरी के कुल 9 मामले दर्ज है। । पुलिस के मुताबिक नगर , मुफ्फसिल के अलावे पश्चिम चंपारण के मझौलिया में भी संतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। एक माह पहले ही वह जेल से छुटा था , जिसके बाद वह एक संगठित गैंग बनाकर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया।
-छापेमारी में शामिल पुलिस टीम
चोरों की गिरफ्तारी के लिए सदर 1 डीएसपी के अलावें, सदर 2 डीएसपी जितेश पांडेय के नेतृत्व में बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश महतो, पीपराकोठी ब्रजेश कुमार, मुफ्फसिल अंबेश कुमार, कोटवा कर्ण सिंह, अरेराज प्रत्याशा कुमारी, तुरकौलिया उमाशंकर मांझी, रघुनाथपुर अल्का कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल शामिल थे।

