सड़क हादसा में तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत 

सड़क हादसा में तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत 
Facebook WhatsApp

शादी समारोह में भाग लेने जा थे स्कार्पियो सवार सभी यात्री 

 

मोतिहारी/बनकटवा। पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत घोड़ासहन थाना क्षेत्र के घोड़ासहन-ढाका मुख्य मार्ग पर महादेवा मसान चौक के समीप बुधवार की रात्रि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, अलबत्ता चालक घटनास्थल से फरार हो गया। 

चालक के शराब के नशे में होने की भी आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान राजेपुर थाना क्षेत्र के सहवंगिया गांव के 55 वर्षीय विनोद प्रसाद, चचेरे भाई 45 वर्षीय अनिल प्रसाद और 40 वर्षीय उप मुखिया गजेंद्र दास के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार वे पकड़ीदयाल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया गया है कि विनोद प्रसाद के बेटे की शादी पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा गांव में हो रही थी। वैवाहिक कार्यक्रम घोड़ासहन के एक विवाह भवन में आयोजित था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी बीस मीटर सड़क के किनारे जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी लाया गया। जानकारी घोड़ासहन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि परिजन को शव सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page