मेयर प्रीती कुमारी ने 1.84 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क व नाला निर्माण का किया शिसान्यास
मोतिहारी। नगर निगम के वार्ड नंबर-22 से वार्ड चार को जोड़ने वाली बाजार समिति होकर गुजरने वाली सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर प्रीति कुमारी ने बुधवार को किया।
उल्लेखनीय है,कि बाजार समिति की ओर जाने वाली यह सड़क मोहन केडिया दुकान से पंडाल चौक तक वर्षो से जर्जर और जलजमाव से ग्रस्त है।हालांकि महापौर की इस पहल से 1.84 करोड़ रुपये की लागत से अब इस सडक की हालत में सुधार होगी।
कार्यक्रम में नगर के वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर महापौर प्रीती कुमारी ने कहा कि,इस निर्माण कार्य से आम नागरिकों को जलजमाव और कीचड़ जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।साथ ही बाजार समिति में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होने कहा कि मोतिहारी नगर निगम के सभी वार्डों में सड़क,नाला और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा रही है। वार्ड नंबर-4 की निगम पार्षद मीना देवी व वार्ड 22 के निगम पार्षद ऐहतशामुल हक ने बताया कि यह योजना वर्षों से लंबित था।जिस कारण स्थानीय नागरिकों काफी कठिनाई का सामना कर रहे थे। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में सुविधा और सुरक्षा बढ़ेगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। जलजमाव और जर्जर सड़कों की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

