प्रशिक्षण में अनुपस्थित 149 मतदान कर्मियों से जिलाधिकारी ने किया स्पष्टीकरण

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 149 मतदान कर्मियों से जिलाधिकारी ने किया स्पष्टीकरण
Facebook WhatsApp


मोतिहारी।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा बीते 23 सितंबर से चलाये जा रहे मतदान कर्मी प्रशिक्षण का कार्यक्रम में अनुपस्थित पाये गये 149 मतदान कर्मियो से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने स्पष्टीकरण किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदान के कार्य में कोई भी शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है,कि मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मोतिहारी,सीएस डीएभी बनकट एवं डायट,छतौनी में दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन नोडल/वरीय नोडल पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत एडीएम पीजीआरओ शैलेंद्र कुमार भारती ने बताया कि संतोषजनक रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन चल रहा है। यह प्रशिक्षण आगामी 05 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगा, तत्पश्चात दिनांक 06.10.25 से हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page