राजाबाजार क्रिकेट क्लब ने मौर्या क्रिकेट कल्ब को 6 विकेट से हराया
मोतिहारी। गाँधी मैदान के ग्राउंड-3 पर चल रहे सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में राजाबाजार क्रिकेट क्लब ने मौर्या क्रिकेट क्लब को 6 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जितने के बाद पहले खेलने उतरी मौर्या क्रिकेट क्लब की टीम ने 165/10(19.5) रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज रितिक ने 31रन की पारी खेली वही प्रियांशु ने 26रन बनाये।राजाबाजार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नितेश व मणिकांत को 2-2 विकेट मिला।जवाब मे राजाबाजार क्रिकेट क्लब की टीम 166/4(17.3) का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी में मणि ने 72 रन व अरविंद ने 35रन बनाए। मौर्या क्रिकेट क्लब के गेंदबाज प्रियांशु ने 3विकेट मिला।मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजाबाजार क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी मणि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।।मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व कुमार राज ने निभाया वही स्कोरर व कमेंटेटर की भूमिका में क्रमशःइब्राहीम लोधी व आकाश कुमार रहे।सहयोगी की भूमिका में तैयब हुसैन,प्रभात कुमार व अमित कुमार की उपस्थिति रही।
ज्ञात हो कि मोतिहारी लोकसभा में खेल के विकास के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह द्वारा खेलो की सूची में इस वर्ष से क्रिकेट को भी जोड़ा गया हैं ताकि मोतिहारी के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच दिया जा सके।साथ ही महिला क्रिकेट को भी इस सूची में जोड़ा गया हैं।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि 25 सितंबर को यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम एक दूसरे के सामने होगी।इस मैच की विजेता टीम फाइनल राउंड के लिए आगे बढ़ेगी।
मौके पर माननीय नगर विधायक प्रमोद कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज,उप-मेयर लालबाबु गुप्ता,जिला भाजपा महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह,भाजपा क्रीड़ा मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,भानु सिंह,अरविंद सिंह,आशीष रंजन कुमार,बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डू,संत कुमार,गुलाब खान,अभिषेक कुमार छोटू, साजिद राजा की उपस्थिति रही।

