भोपतपुर में विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त,एक कारोबारी गिरफ्तार

भोपतपुर में विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त,एक कारोबारी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

कोटवा। भोपतपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान के पीछे झाड़ी में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है,साथ ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।

जब्त शराब में 103 बोतल रॉयल ग्रीन विस्की , रॉयल स्टेज 15 बोतल , प्रत्येक 750 एमएम और 286 पीस रॉयल स्टेज प्रीमियम, टेट्रा पैक प्रत्येक 180 एमएल का ब्रांड बरामद किया गया है। पुलिस ने कुल 139 लीटर 980 एमएल अँग्रेजी शराब बरामद किया है। इस दौरान पकड़े गये कारोबारी की पहचान राजा कुमार उर्फ राजा बाबु , पिता अवधेश भगत,साकिन पुरानी डीह वार्ड न 08 थाना भोपतपूर के रूप में हुई है।

वही सहयोगी शराब कारोबारी को भी चिन्हित किया गया है और इस शराब के सिंडिकेट में शामिल कुछ और कारोबारियों को चिन्हित करते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page