अरेराज में निर्माणाधीन घर की टंकी में गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

अरेराज में निर्माणाधीन घर की टंकी में गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
Facebook WhatsApp

मोतिहारी/अरेराज। नगर पंचायत के वार्ड 8 स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के समीप एक दर्दनाक हादसा में एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।बताया जा रहा है,कि अपने घर से स्कूल जा रहे बच्चे की निर्माणाधीन घर की टंकी में गिरने से बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हसुआहा ग्राम निवासी सितंबर सिंह के पुत्र केशव कुमार के रूप में की गई।मिली जानकारी के केशव अरेराज के हास्पीटल कालोनी में रहकर पढ़ाई करता था। घटना मंगलवार सुबह की है। जहां वह अपने घर से दोस्तों के साथ विद्यालय जाने के लिए निकला था।

जहां अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन घर की टंकी में गिर गया। दोस्तों के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे को टंकी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी लोग अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां अस्पताल के चिकित्सक डा. ज्योति कमल गौरव ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार पांडेय एवं बच्चे के स्वजन सहित अन्य लोग भी पहुंचे। जहां से मृत बच्चे के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोतिहारी पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया गया है। लापरवाही को लेकर निर्माणाधीन मकान के मालिक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page