हथियार सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

हथियार सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

कल्याणपुर। थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान तुलसीपट्टी गांव के समीप एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किया है।

थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में वाहन चलाते देख पुलिस ने दोनों को रोका। जांच में पाया गया कि मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी।पकडे गये अपराधी पिपरा थाना क्षेत्र के रामगढवा गांव के संजय पासवान व कुँअर पुर गांव के रवि किशन कुमार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page