सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के गाड़ी के चालक के खाता से साइबर अपराधियों ने उड़ाया 97 हजार रुपया
-मोबाइल हैक कर खाता से ट्रांसफर किया है रुपय
-रघुनाथपुर थाना मे आवेदन देकर दर्ज कराया एफआईआर।
तुरकौलिया।सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी के गाड़ी के एक चालक का मोबाइल हैक का साइबर अपराधियो ने खाता से 97 हजार रूपये निकाल लिए है। पीड़ित चालक मूलतः पहाड़पुर थाना के सटहा मंगूरहा के रहने वाले कृष्ण कुमार है। जो रघुनाथपुर वार्ड 28 मे आवास बनाकर सपरिवार रहते है। वें महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के गाड़ी का चालक है।
उन्होंने बताया की उनका खाता मोतिहारी केनारा बैंक मे है। उनके मोबाइल को अपराधियों ने हैक कर खाता से 97 हजार रुपया ट्रांसफर कर लिया। ज़ब मोबाइल पर मैसेज आया तो मालूम हुआ की तीन चार बार कर उनके खाता से राशि ट्रांसफर कर ली गयी है। मामले मे उन्होंने थाना मे आवेदन देकर रुपया वापसी कराने व अपराधियों पर करवाई करने की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

