हरसिद्धि अपर थानाध्यक्ष के नाम पर रिश्वत लेने वाले थाना के प्राइवेट ड्राइवर पर दर्ज हुई एफआईआर, जेल

हरसिद्धि अपर थानाध्यक्ष के नाम पर रिश्वत लेने वाले थाना के प्राइवेट ड्राइवर पर दर्ज हुई एफआईआर, जेल
Facebook WhatsApp


-रिश्वत लेने की शिकायत डीआईजी व एसपी को मिलने के बाद मामले का जाँच प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार ने किया
-जाँच के बाद हुई है कारवाई


हरसिद्धि। थाना के अपर थानाध्यक्ष संतोषी कुमारी के नाम पर 15 हजार रिश्वत लेकर बाइक सवार युवक को छोड़ने के मामले मे पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जिसमे थाना कें प्राइवेट ड्राइवर बंजरिया साहू टोला के सोहन महतो के पुत्र विकास कुमार को नामजद किया गया है।

मालूम हो कि कृतपुर के एक युवक को बाइक सहित पुलिस ने एक फरवरी को पकड़ा था। आरोप है कि पकडे गए युवक व बाइक को छोड़ने के लिए अपर थानाध्यक्ष संतोषी कुमारी ने 15 हजार रूपये लेकर देर रात मे उसे छोड़ दिया। जिसकी शिकायत डीआईजी हरिकिशोर राय व एसपी स्वर्ण प्रभात के पास पहुंची। मामले के जाँच एसपी स्वर्ण प्रभात ने कराया है। जाँच प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार ने किया।

जाँचपरोन्त मंगलवार को अपर थानाध्यक्ष संतोषी कुमारी ने स्वलिखित बयान पर एफआईआर किया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि सोमवार को उनको सूचना मिली कि उनके नाम पर केस मैनेज करने के लिए अवैध वसूली की जा रही है। अपर थानाध्यक्ष संतोषी ने बताया है कि सूचना का सत्यापन करने पर मालूम हुआ कि एक बाइक सत्यापन के लिए थाना लाया गया था। उसे छुड़ाने के लिए किसी प्राइवेट ड्राइवर द्वारा 15 हजार रूपये की मांग की गयी है।

थाना के सभी प्राइवेट ड्राइवर से बारी बारी से पूछताछ करने व सीसीटीवी के अवलोकन से पता चला कि विकास कुमार ने बाइक छोड़ने के लिए 15 हजार रुपया लिया है। उक्त पैसा को वह निजी काम मे खर्च कर दिया है। अपर थानाध्यक्ष ने कहा है कि प्राइवेट ड्राइवर विकास के उक्त करतूत से पुलिस कि छवि धूमिल हुई है। आम जनता मे पुलिस के प्रति गलत सन्देश गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्राइवेट चालक को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है। कार्य मे लापरवाही व अनियमितता बरतने वाले पर सख्त करवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page