ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र बालगंगा में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती हर्षोल्लास मनाया गया।
डीएम ने कहा, आत्मा और परमात्मा के मिलन है सच्चा योग
-ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रभु पसंद भवन
तुरकौलिया। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रभु पसंद भवन बालगंगा में 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाई बहनों एवं अतिथियों को तमाम बुराइयों को छोड़ने तथा सकारात्मक सोच अपनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुरली से हुआ। इसके उपरांत परमात्मा के महावाक्य तथा शिव बाबा को भोग अर्पित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ आशुतोष शरण के द्वारा 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का ध्वजारोहण किया गया। ध्वज के नीचे सभी उपस्थित लोगो को हाथ आगे बढ़ाकर बुराइयों को त्यागने शुभ संकल्प रखना एवं सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प केंद्र प्रभारी बीके निशा दीदी के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन भी की गई। शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए सेवा केंद्र प्रभारी बीके निशा दीदी ने कहा की निराकार विदेही परमात्मा “के “अवतरण को ही जन्मोत्सव कहा जाता है। उनका अवतरण “अपने निश्चित समय पर होता है और नई दुनिया के निर्माण का कार्य उन्हीं के द्वारा संपन्न होता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजेश भाई ने कहा कि यह कोई साधारण संस्था नहीं है बल्कि परमात्मा द्वारा स्थापित ईश्वरीय संगठन है।
जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने भी आत्मा और परमात्मा के मिलन को सच्चा योग बताया। बीके ममता, बीके संध्या, बिके देवन्ती बहन, उद्यो भाई, अमरेन्द्र भाई, अखिलेश भाई, धर्मवीर भाई, अनूप कुमार श्रीवास्तव, राय रोहित शर्मा, कौशल किशोर, विनोद सिंह, सुभाष रंजन, मुरारी बाबा, हरेन्द्र भाई, रानी बहन, आदित्य अमित राज, बिनोद भाई, कुमकुम बहन, उपमेयर लामबाबू प्रसाद सहित अनेक गणमान्य कार्यक्रम को सफल बनाये।

