मोतिहारी पुलिस की सराहनीय पहल,रात में पहुंचने वाले यात्रियो को पुलिस बस छोड़ेगी उनके घर तक

मोतिहारी पुलिस की सराहनीय पहल,रात में पहुंचने वाले यात्रियो को पुलिस बस छोड़ेगी उनके घर तक
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। दुर्गा पूजा , दीपावली और छठ के अवसर पर बाहर से मोतिहारी अपने घर-गांव आने वाले लोगों को पुलिस सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएंगी।

इसको लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक बस को पुलिस लाइन से रवाना करते हुए उसे हरी झंडी दिखाई है। यह बस बापू धाम रेलवे स्टेशन और छतौनी बस स्टैंड से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को बिना शुल्क के उनके घर के नजदीक छोड़ेगी।

बस सेवा रात के 9 बजे से सुबह के 6 बजे तक संचालित होगी। इस बस पर सुरक्षा बल की भी तैनाती की गई है ताकि इस त्योहार के अवसर पर किसी को कोई कठिनाई न हो। इससे लोगों को नशाखुरानी या अन्य आपराधिक घटनाओं से सुरक्षा मिलेगी और लोग दुर्गा पूजा , दीपावली और छठ जैसे त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ अपने घर में मनाएंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page