मोतिहारी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने किया स्वदेशी मेला का उद्घाटन
मोतिहारी।शहर के राजाबाजार में गांधी प्रेक्षा गृह के समीप बुधवार को स्वदेशी मेला का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार एवं उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मौके पर सांसद ने कहा कि सभी लोगों को स्वदेशी को अपनाना चाहिए। देश में निर्मित अथवा स्थानीय उत्पादों/वस्तुओं का हर संभव अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए ताकि अपने श्रमिकों को प्रोत्साहन मिले साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिल सके।

