बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन

बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन
Facebook WhatsApp

पटना। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नवीन मंगलवार को पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचे। उनके आगमन पर सत्तारूढ़ एनडीए विधायकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।विधानसभा अध्यक्ष ने भी उन्हें बधाई देते हुए सदन में उनका अभिनंदन किया। नितिन नवीन की मौजूदगी से सत्तापक्ष में उत्साह और सक्रियता साफ नजर आई।
विधानसभा के मुख्य द्वार पर सत्तारूढ़ दल के सचेतकों ने उनका स्वागत किया और फिर उन्हें सदन में लाया गया।
इधर, बजट सत्र के छठे दिन भी विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक नारेबाजी करने लगे, जिससे माहौल गरमा गया और कार्यवाही बाधित हुई।माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया है। उन्होंने मांग की कि अन्य सभी मुद्दों को छोड़कर महिला उत्पीड़न के मामलों पर विशेष चर्चा कराई जाए। विपक्ष का आरोप था कि सरकार इस गंभीर विषय पर सदन में जवाब देने से बच रही है।हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष से कहा कि शून्यकाल में उन्हें मुद्दा उठाने का अवसर मिलेगा, लेकिन नियमों के तहत कार्यवाही चलने दी जाए।

संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष तय प्रक्रिया का पालन करे। उन्होंने कहा कि सरकार जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन नियमों के अनुसार ही चर्चा हो सकती है। हंगामे के बाद विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विजय चौधरी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुद उलझन में हैं। पहले जवाब की मांग करते हैं, फिर बैठे-बैठे अचानक सदन छोड़ देते हैं। यही उलझन उनके आचरण में दिख रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page