ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर चार लाख की चोरी

ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर चार लाख की चोरी
Facebook WhatsApp

-एक किलो चांदी व सात ग्राम सोना ले उड़े चोर

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के घिवाढार चौक स्थित आरुषि ज्वेलर्स एंड वर्तन भंडार में अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जा रही है।

इस संबंध में दुकान संचालक अनिल साह ने हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि मालदहिया गांव निवासी अनिल साह ने घिवाढार निवासी रामनारायण दुबे के मकान में किराये पर दुकान लेकर सोना-चांदी एवं वर्तन का व्यवसाय करते हैं। श्री साह के अनुसार, वे शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गये थे। शनिवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा देखा। अंदर जाने पर देखा कि शो-केस भी टूटा हुआ है और उसमें रखे करीब एक किलो चांदी के गहने व सात ग्राम सोने के आभूषण गायब हैं।

चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।इस मामले में परिक्ष्यमान डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page