राजेपुर नवादा में दो सुपारी किलर गिरफ्तार, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
मोतिहारी/पकड़ीदयाल।थाना क्षेत्र के राजेपुर नवादा गांव में मंगलवार की देर रात उस समय सनसनी फैल गई। जब ग्रामीणो ने दो सुपारी किलर को पकड़ा।बताया गया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार सुपारी किलर राशन डीलर प्रवीण कुमार सिंह की हत्या करने की नियत से पहुंचे थे। जिनकी संदेहास्पद हरकत को देखने के बाद ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात दो मोटरसाइकिल से चार संदिग्ध युवक गांव में घूमते हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों ने जब शक के आधार पर उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा तो एक मोटरसाइकिल से दो अपराधी फरार हो गए एवं दो पकड़े गए पकड़े गए अपराधी की पहचान मुन्ना कमार एवम रवि कुमार के रूप में हुई है। उनके पास से जिंदा कारतूस और धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे राशन डीलर प्रवीण कुमार सिंह की हत्या करने आए थे।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को सौप दिया।
फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस गहन पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद यह स्पष्ट होगा कि दोनों को किसने सुपारी दी थी और दो अन्य भागे अपराधी कौन थे? वहीं, गांव में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता की हर ओर सराहना हो रही है।
यह मामला न केवल अपराधियों की सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि इस बात का भी सबूत है कि जनता की सजगता से किसी भी बड़ी वारदात को रोका जा सकता है।

