एसएसबी ने नशीली दवाओं के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
मोतिहारी/बनकटवा।एसएसबी 71वीं वाहिनी के कौरैया पोस्ट के जवान और झरोखर पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 355/6 के समीप लक्ष्मीनिया टोला गांव से नशीली दवा के एक तस्कर को हीरो स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर05टी 9608 के साथ पकड़ा है।
तस्कर की तलाशी के दौरान उसके पास से साइकोट्रोपिक दवाएं ड्रामाडोल टैबलेट 400 पीस नाइट्रोजेपम 40 पिस नशीली दवा बरामद किया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान झरोखर थाना क्षेत्र के कोरैया गांव निवासी गुदरी महतो के पुत्र राजू प्रसाद कुशवाहा के रूप में किया गया।जिसे गिरफ्तार कर झरोखर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।जानकारी एसएसबी के अधिकारियों ने दी।

