गोबिंदापुर मे बोलोरो गाड़ी मे लगी आग, तीन महिला समेत पांच ने कुदकर बचायी जान
- तुरकौलिया के कुशहर गाँव के थे सभी सवार बोलेरो से जा रहे थे पहाड़पुर के बावरिया गाँव
मोतिहारी/हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मटियारिया और घीवाढार के बीच मुख्य मार्ग पर गोबिंदापुर गाँव के पास मंगलवार की देर रात एक बोलेरो गाड़ी मे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बोलेरो गाड़ी धू धू कर जल गयी।
गाड़ी मे सवार तीन महिलाओ के साथ पांच लोगो ने कुदकर अपनी जान बचायी। आँखों के सामने जल रहे गाड़ी को देख सभी सवार काफ़ी भयभीत हो गए थे। सभी सवार तुरकौलिया थाना के मथुरापुर पंचायत के कुशहर गाँव के रहने वाले है।
गाड़ी मे सवार लोगों मे कुशहर के जितेंद्र राम, उनकी पत्नी रानी देवी, उनकी भावज व माँ के अलावे गाड़ी का चालक था। राजेश राम ने बताया कि संयोग अच्छा था कि उन सबकी जान बच गयी। उन्होंने बताया कि गाड़ी मे आग लगने के बाद साली व साढ़ू काफ़ी भयभीत हो गए थे। डायल 112 पुलिस टीम को फोन कर साढ़ू जितेंद्र ने बुलाया। डायल 112 की टीम उन सबको सुरक्षित घर तक पंहुचाई।
उन्होंने बताया कि साढ़ू के भावज की तवियत खराब थी, जिसे वे सब पहाड़पुर के बावरिया गाँव मे एक व्यक्ति को देखाने ले जा रहे थे। गाड़ी साढ़ू के गाँव के एक मिश्रजी की थी। जो भाड़े पर लिए थे। गाड़ी मे शर्टसर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि गाड़ी पूरी तरह जल चुकी है।सभी सवार को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पुलिस पंहुचा दी है। मामले मे अभी तक आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है।

