स्वंयसेवी संस्था समर्पण की ओर से भंडारा का आयोजन

स्वंयसेवी संस्था समर्पण की ओर से भंडारा का आयोजन
Facebook WhatsApp


रक्सौल। स्वंयसेवी संस्था समर्पण अपने स्थापना दिवस के सातवें माह में अपनी संकल्पित सेवा व समर्पण की परंपरा के तहत कोइरिया टोला नहर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप मासिक भंडारा का आयोजन किया।

संस्था के समर्पित सेवकगणों ने अपने कृतसंकल्पित विश्वास को दोहराते हुए यह स्पष्ट किया कि वह प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को भंडारा आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्य को सफल बनाने में धर्मपरायण समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी संजय गुप्ता, बिनोद कुमार गुप्ता, विजय कुमार महतो, राजू कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, पवन किशोर कुशवाहा, अमित कुमार चढ्ढा, साइमन रेक्स, विजय कुमार चौरसिया सहित शम्भु प्रसाद चौरसिया का योगदान उल्लेखनीय रहा।जानकारी संस्था के सेवक शम्भु प्रसाद चैरसिया ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page