खूबलाल प्रसाद अधिवक्ता बने मोतिहारी के लोक अभियोजक
मोतिहारी। जिला विधिज्ञ संघ के वरीय अधिवक्ता व फौजदारी मामले के नामचीन अधिवक्ता खूबलाल प्रसाद को बिहार सरकार ने पूर्वी चंपारण मोतिहारी का लोक अभियोजक मनोनीत किया है। सरकार के सचिव सह विधि परामर्शी अंजनी कुमार सिंह ने बिहार सरकार विधि विभाग के पत्र संख्या – सी./ए- 10- 01/2025 के संदर्भ में अपने ज्ञापांक 1056/जे, पटना दिनांक 06.02.2026 द्वारा पत्र जारी किया है। जिसमें निर्देशित है कि भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता 2023 एवं बिहार विधि पदाधिकारी नियमावली 2023 के प्रावधानुसार पूर्वी चंपारण के लिए लोक अभियोजन पद पर ग्रहण के तिथि से तीन वर्षों के लिए नियुक्त की जाती है। नवनियुक्त लोक अभियोजक खूबलाल प्रसाद मुफ्फसिल थाना के ढेकहां टोला झिटकहियां के निवासी हैं। उनके नियुक्ति को लेकर जिला विधिज्ञ संघ में आपार हर्ष है। इसके लिए अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

