लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रचार-प्रसार पर जोर

लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रचार-प्रसार पर जोर
Facebook WhatsApp


– प्राधिकार सचिव के साथ हुई अधिकारियों की बैठक

मोतिहारी। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित  करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नितिन त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया।

उक्त अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी  राम जन्म पासवान, जिला जन संपर्क अधिकारी  ज्ञानेश्वर प्रकाश, वन विभाग के मनीष कुमार, तथा अग्रणी जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित थे।

बैठक के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं “राष्ट्र के नाम मध्यस्थता कार्यक्रम 0.2” को सफल बनाने को लेकर कई  आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर से सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सरपंच एवं ग्राम कचहरी सचिवों को निर्देश दें कि अधिक से अधिक वादों की पहचान कर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें।

वहीं, सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत तथा राष्ट्र के नाम मध्यस्थता कार्यक्रम 0.2 की व्यापक सफलता हेतु प्रचार-प्रसार, बैनर एवं होर्डिंग के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन संभव हो सके। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page