फुलवरिया टोल प्लाजा कर्मियों और डाक्टर दंपत्ति से विवाद,डीएम-एस ने दिये जांच के आदेश

फुलवरिया टोल प्लाजा  कर्मियों और डाक्टर दंपत्ति से विवाद,डीएम-एस ने दिये जांच के आदेश
Facebook WhatsApp


-टोल पर लगाये गये वीडियो में कार सवार डाक्टर के हाथ में लाठी, समर्थक हॉकी स्टिक दिख रहे लैश
– फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज
-डाॅक्टर दम्पति डीएम-एसपी से मिलकर अभद्रता एवं गंदी-गंदी गाली देने का लगाया आरोप
-दोनो अधिकारियों ने दिए जांच का आदेश  
मोतिहारी/सुगौली।  सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया टोल प्लाजा पर बुधवार की देर रात  जमकर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है।  जानकारी के अनुसार 04 फरवरी 2026 की रात लगभग 11ः 08 बजे वीआईपी लेन के उलट साइड से एक वाहन (संख्या बीआर06डीवाइ/8969) टोल प्लाजा पर पहुंचा। उक्त वाहन में 8-10 व्यक्ति सवार थे, जबकि टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर 10-12 अन्य लोग पहले से मौजूद थे। सभी व्यक्तियों के हाथों में डंडे एवं हथियार होने की बात कही जा रही है। टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार वाहन चालक की पहचान डॉ. सरवन कुमार,  स्टेशन रोड, सुगौली के रूप में की गई है। आरोप है कि वाहन में सवार लोगों ने स्वयं को स्थानीय निवासी बताते हुए टोल टैक्स देने से इनकार किया और सभी लोकल वाहनों को निः शुल्क छोड़ने की मांग करने लगे।

टोलकर्मियों द्वारा एनएचएआई  के नियमों की जानकारी देने के बावजूद आरोपितों ने नियमों का उल्लंघन कर टोलकर्मियों को मारपीट की धमकी दी। धरना देकर अव्यवस्था फैलाने का प्रयास किया। घटना के दौरान टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जिससे एनएचआई कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। कैमरे में सभी गतिविधियां स्पष्ट रूप से देखी जा रही हैं। टोल प्लाजा प्रबंधन ने  थाना में आवेदन देकर वाहन चालक डॉ. श्रवण कुमार सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा यूएस/308,(2) 308(3) बीएनएस के तहत प्राथमकी दर्ज कराई है।

जबकि डाॅ. सरवन कुमार अपनी पत्नी के साथ डीएम-एसपी से मिलकर कर्मियों पर बदमाशी, कथित तौर पर गुंड़ागर्दी का आरोप लगाया है। कहा है कि डाॅ. दम्मति के साथ गाली-गलौज किए गये। डाॅक्टर का कहना है कि वे प्रतिदिन उक्त टाॅल से होकर चिकित्सीय कार्य के लिए आते-जाते है, नतीजतन मासिक टाॅल का कूपन ले लिए है। लेकिन घटना की रात जब गुजर रहा था, तो कूपन का समय समाप्त था, हमने जब कूपन को रिचार्ज करने को कहा तो बताया गया कि एक माह के बाद ही कूपन रिचार्ज होगा। इस बीच तैनात कर्मचारी उलझ गये तथा कार पर सवार पत्नी एवं उनके साथ दुव्र्यवाहर के साथ गाली-गलौज करने लगे। बहरहाल यह मामला पूरी तरह से जांच के घेरे में है, अब देखना होगा कि जिस समय डाॅक्टर दंपत्ति टाॅल से गुजर रहे थे, वह सीसीटीवी में कहा तक सत्य साबित होता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page