कुंडवा चैनपुर में 25 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार

कुंडवा चैनपुर में 25 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पुलिस की विशेष टीम ने कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के 25 हजार के इनामी बदमाश और जटवलिया गांव के श्रवण दूबे को गोली मार घायल करने के मामले मे मुख्य आरोपी सत्यम चौधरी उर्फ सार्जन को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार बदमाश सत्यम कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के तेलहारा कला गांव का रहने वाला है। बीते 09 सितम्बर को भूमि विवाद में गोलीबारी करने के मामले में पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसने तेलहारा कला गैस एजेंसी के समीप श्रवण दुबे को गोली मार घायल किया गया था।जब वह घर से कुछ ही दुरी पर टहलने गये थे। श्रवण दूबे के शरीर पर चार गोलियां लगी थी। इलाज के लिये उन्हें मोतिहारी ले जाया गया। जख्मी श्रवण दूबे के बयान पर इस मामले में बारह लोगों के खिलाफ कुंडवाचैनपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी थी।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों सुन्दरम देवी व परमानंद जायसवाल को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सत्यम का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कुण्डवा चैनपुर व ढाका थाने में रंगदारी,लूट,डकैती व हत्या के प्रयास के पांच अलग अलग मामले दर्ज है।पुलिस काफी दिनों से उसको सरगर्मी से तलाश रही थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page