अरेराज में दो दिवसीय श्री सोमेश्वरनाथ महोत्सव हुआ शुरू

अरेराज में दो दिवसीय श्री सोमेश्वरनाथ महोत्सव हुआ शुरू
Facebook WhatsApp

मोतिहारी/अरेराज। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के सौजन्य से पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ धाम में मंगलवार को दो दिवसीय सोमेश्वरनाथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह, बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान विधायक केसरिया शालिनी मिश्रा, विधायक गोविंदगंज सुनील मणि तिवारी, डीएम सौरव जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर प्राकृतिक संतुलन व पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लोगो में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से की जिला प्रशासन ने सभी अतिथियो को पौधा व अंगवस्त्र देकर अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि बाबा सोमेश्वर नाथ की इस पुण्य भूमि का ऐतिहासिक महत्व है।यहां के पर्यटकीय विकास को लेकर बिहार सरकार ने 106 करोड़ 54 लाख की राशि मुहैया कराई गई है।यहां पहुंचने के लिए कई सड़क मार्ग को विकसित किया जा रहा है। हरसिद्धि मुख्य मार्ग के विकास के लिए भी 30 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई है। उन्होने कहा कि आने वाले दिनो में अरेराज-फतुहा कांवरिया मार्ग का विस्तार किया जायेगा।साथ ही सोमेश्वरनाथ मन्दिर के सौंदर्यीकरण के साथ ही गंडक नदी के तटवर्ती स्थलों को भी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा।

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत भोजपुरी फिल्म जगत के सुपर स्टार व पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ की प्रथम प्रस्तुति से हुई। जिसमे उन्होने सोमेश्वर नाथ दरबार में निरहुआ आगइल, दर्शन पाके मनवा हरसा गइल की भोजपुरी भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी।जिसे सुनते ही पूरा कार्यक्रम स्थल सोमेश्वरनाथ महादेव के जयकारे से गूंज उठा। मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ भोजपुरी भक्ति संगीत की प्रस्तुति सुन दर्शक झूमने लगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page