जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक उपलब्ध कराएं: डीएओ
– उर्वरक कंपनी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ खरीफ 2026-27 की तैयारी को लेकर बैठक
मोतिहारी। जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी खरीफ 2026-27 की तैयारी को लेकर उर्वरक कंपनी के क्षेत्रीय पदाधिकारी की बैठक आत्मा कार्यालय में आयोजित हुई। इस अवसर पर सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक प्राप्ति पर चर्चा की गई।
जिला कृषि पदाधिकारी श्री सिंह ने निदेशित किया कि उर्वरक के साथ कोई भी अन्य प्रोडक्ट को टैग्ड नहीं किया जाये। कंपनी अपने गोदाम का जीयो टैग्ड फोटो कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। कंपनी किसी भी थोक कंपनी उर्वरक विक्रेता को अन्य उत्पाद विक्रेता के लेटर पैड पर अतिरिक्त उत्पाद क्रय से संबंधित अनुरोध पत्र कंपनी को उपलब्ध कराती है तो, वह मान्य नहीं होगा। सभी कंपनी के प्रतिनिधि उर्वरक के जीरोटॉलरेंस नीति का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौके इण्डोराम कंपनी के प्रतिनिधि अजीत पांडेय, इफ्को कंपनी के प्रतिनिधि शिवम सिंह, मैट्रिक्स फर्टिलाईजर्स लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिध प्रवीण कुमार, चम्बल फर्टिलाईजर्स कंपनी के प्रतिनिधि जय प्रकाश, ब्रहम्पुत्रा वैली कॉरपोरेशन के अजीत सिंह, यारा के राहुल कुमार एवं कोरोमंडल के प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद थे।

