उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार पर जोर
-उर्दू भाषा को प्रशासनिक एवं समाजिक स्तर पर सशक्त बनायेः मो. सरफराज
मोतिहारी। उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर मासिक बैठक मो. सरफराज नवाज, प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग-सह-उप निर्वाचन पदाधिकारीकी अघ्यक्षता में डाॅ. राधाकृष्ण भवन में हुई। शुभारंभ प्रभारी पदाधिकारी के स्वागत उद्बोधन के साथ किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक उर्दू कर्मी अपने कर्तव्यों के माध्यम से उर्दू भाषा को प्रशासनिक एवं समाजिक स्तर पर सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करेंगे।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ क्षेत्रीय कार्यालयों में उर्दू से संबंधित कार्यो के प्रति अपेक्षित रूची एवं सक्रियता नहीं दिखायी जा रही है। लिहाजा वैसे कर्मी का नोटिस लेते हुए सभी कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने का सख्त निर्देश दिया।
वर्ष 2025-26 अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता के रूप रेखा, कार्यक्रम की संभावित तिथि आयोजन स्थल, प्रचार-प्रसार एवं प्रेस के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित कर विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।उन्होने निर्देश दिया कि जिलाधिकारी के दिये गये निदेश के आलोक में प्रत्येक मंगलवार को विद्यालय भ्रमण कर उर्दू शिक्षण की गुणवता, उर्दू पुस्तको की उपलब्धता एवं प्रश्न पत्रों की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों की स्थिति का अवलोकन नियंत्री पदाधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

