न्यू स्टार क्रिकेट क्लब एवं सुगौली की टीम रहा विजयी
– सत्यदेव प्रसाद चैधरी स्मृति सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच
मोतिहारी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चैधरी स्मृति सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में नेहरू क्रिकेट अकादमी बनाम न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेहरू क्रिकेट अकादमी की टीम कुणाल के 61 रन और कैफ के 14 रन के बदौलत 96 रन पे ही सिमट गई।
जबकि लक्ष्य का पिछा करते हुए न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 97 रन बनाई पाई और मैच 6 विकेट से जीत गई।प्रायोजक एमएस स्पोर्ट्स अरेराज और क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी के तरफ से मैन ऑफ द मैच सत्यम को दिया गया।अम्पायर कि भूमिका में मों.नेसार और कुमार राज थे।
जबकि दूसरा मैच गांधी मैदान में चकिया क्रिकेट एकेडमी और महारानी जानकी क्रिकेट क्लब सुगौली के बीच हुआ। चकिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन पर सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी सुगौली की टीम 9 ओवर बिना विकेट गवाएं जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच सुगौली के अनमोल को दिया। अम्पायर की भूमिका में वेद प्रकाश और तैयब हुसैन थे। जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने दी।

