जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने तुरकौलिया मे विशेष फार्मर रजिस्ट्री अभियान कैम्प का लिया जायजा

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने तुरकौलिया मे विशेष फार्मर रजिस्ट्री अभियान कैम्प का लिया जायजा
Facebook WhatsApp


-किसानों ने कहा,पुश्तैनी जमीन होने के कारण नहीं बन रहा है फार्मर आईडी

तुरकौलिया। 2 फरवरी से 6 फरवरी तक चलने वाले विशेष फार्मर रजिस्ट्री अभियान की जांच के लिए जिला भू- अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार तुरकौलिया पहुंचे। जहाँ चारगाहा पंचायत में लगे हुए कैम्प का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही कैम्प में मौजूद संबंधित कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पंजीकृत सभी किसानों का फार्मर आई डी बनाने काम करे। किसानों को भी इस कार्य मे आगे आकर फार्मर आई डी बनवाने के लिए कहा। मौके पर किसान सलाहकार युगल किशोर सिंह, सर्वे अमीन अमित कुमार, कार्यपालक सहायक सहित अन्य मौजूद थे।

इस दौरान किसानों ने कहा कागजातों में बहुत तरह की गलती है। किसी में जमाबंदी नही है तो किसी के कागजात मिसमैच है। किसानों ने कहा कि उनकी जमीन पुश्तैनी है। जो उनके पूर्वज के नाम पर है। वैसे किसानों का फार्मर आईडी नहीं बन रहा है। इस समस्या से फार्मर आईडी बनाने वाले कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page