दो गांव से छात्रा सहित दो युवतियों का अपहरण, परिजन ने थाना मे दर्ज कराई एफआईआर
– पुलिस अगवा युवती की बरामदगी में जुटी
तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से दो युवती का अपहरण करने का मामला उजागर हुआ है। दोनों मामले मे अगवा युवतियों के परिजन थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराएं है। अगवा युवती मे एक छात्रा भी शामिल है। छात्रा के पिता ने थाना मे दिए आवेदन मे कहा है कि उसकी पुत्री घर से इलाज कराने की बात कहकर दोपहर मे तुरकौलिया गयी थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला है। अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार सशंकित है।
जबकि एक युवती के पिता ने दिए आवेदन मे कहा है कि उसकी पुत्री दिन मे मक्का खेत देखने घर से निकली थी। देर शाम मे वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान मालूम हुआ कि उसकी पुत्री को बसवरिया के बिनोद साह के पुत्र विक्की कुमार तुरकौलिया से बाइक पर बैठा कर मोतिहारी के तरफ ले भागा है। जब वें सभी विनोद के घर पूछने गए तो वें लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट किये। कहा कि आपकी बेटी वापस नहीं आएगी। पुलिस दोनों मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

