वार्ड सदस्य के घर से करीब तीन लाख के जेवरात व कपड़े की चोरी
-मामले में अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर
तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 4 स्थित पुलवाघाट के वार्ड सदस्य विनोद बैंठा के घर से चोरों ने करीब तीन लाख रूपये के जेवरात व कीमती कपडे़ की चोरी कर ली है।
पीड़ित श्री बैंठा ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पार्षद सदस्य विनोद ने कहा है कि वें सपरिवार खाना खाकर रात मे घर में सभी लोग सो गए। सुबह जगने पर देखा गया कि घर के जिस कमरे में सामान थे, उसका ताला तोड़कर दो पेटी व तीन अटैची गायब है। खोजबीन में घर से 100 गंज की दूर पर खेत में अटैची व पेटी तोड़कर फेंक दिया गया था।
अटैची व पेटी में रखे नकद 20 हजार रूपये सहित करीब तीन लाख रूपये के जेवरात, कीमती कपड़ा चोरी कर लिया गया था। सूचना पर पुलिस पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गई है।

