घर पर चढ़कर फायरिंग करने वाला युवक ने किया सरेंडर

घर पर चढ़कर फायरिंग करने वाला युवक ने किया सरेंडर
Facebook WhatsApp


-पुलिस दबिश ने रंग लाया,लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस के साथ सरेंडर
तुरकौलिया। पुलिस दबिश के बाद बेलवा राय के मनीष गिरि ने बुधवार को तुरकौलिया थाना पर लाइसेंसी पिस्टल, सात कारतूस व तीन खोखा के साथ सरेंडर किया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

उल्लेखनीय है कि बेलवा राय के नरेश गिरि कि पत्नी गायत्री देवी ने थाना मे आवेदन देकर कही थी कि 31 जनवरी की रात करीब 8.44 बजे उनके दरवाजे पर पडोसी मनीष गिरि व उनका पुत्र अभिराज चढ़कर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दिया। सभी भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की घटना से उनके पति नरेश गिरि भय से घर मे गिरकर बेहोश हो गए थे, जिन्हे महनावा चौक पर एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।

मनीष के भय से कोई भी थाना पर पुलिस को आवेदन देने की हिम्मत नही जुटा रहे थे। एसपी के आदेश के आलोक में सदर डीएसपी दिलीप सिंह के पहुंचने एवं सुरक्षा के आश्वासन पर पीड़ित परिवार ने मुंह खोला। पुलिस मनीष के पिस्टल के लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया में जुट गई है। अपर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि सरेंडर करने वाले युवक को न्यायिक हिरासत भेज दिया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page