टॉल कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

टॉल कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
Facebook WhatsApp


– राजस्थान के ट्रक मालिक ने एसपी को किया आन लाइन कंप्लेन
मोतिहारी। मोतिहारी-रक्सौल रोड में सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित टोल प्लाजा पर एक ट्रक वाले को ओवरलोडिंग के नाम पर परेशान करने एवं उनका बिल रख लेने के मामले में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया गया है कि राजस्थान के बीकानेर जिले के ट्रक मालिक ने इस मामले की ऑनलाइन कंप्लेन की थी। जिसमें जिले के एसपी को लिखित रूप से ऑनलाइन शिकायत किया था।

तत्काल एसपी स्वर्ण प्रभात  के निर्देश पर इस मामले की जांच डीएसपी प्रियंका कुमारी ने की। उन्होंने अपने जांच में पाया कि टॉल कर्मी घनश्याम कुमार एवं प्रताप पासवान ओवरलोडिंग के नाम पर ट्रक का बिल अपने पास रख लिए थे, जिसे पुलिस की डायल 112 टीम के आने के बाद उसे दे दिया। इस घटना को लेकर थाना अध्यक्ष अनीश कुमार सिंह स्वयं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं उक्त दोनों आरोपी सहित टोल के अन्य कर्मियों की भूमिका की जांच भी इस मामले में की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page