एमजीसीयू के डॉ. सीतेश को मिला आईसीएसएसआर की प्रतिष्ठित पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप

एमजीसीयू के डॉ. सीतेश को मिला आईसीएसएसआर की प्रतिष्ठित पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सीतेश कुमार को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद  की प्रतिष्ठित पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप प्रदान की गई है।

वर्ष 2019 से विभाग से जुड़े डॉ. सीतेश कुमार ने अपने शोध कार्यों के माध्यम से निरंतर अकादमिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एम.फिल. के दौरान वे आरटीपीएस अधिनियम पर गहन अध्ययन किया, जबकि पीएचडी. में  ‘नोटा ’ विषय पर  शोध कार्य किया।
 यह पोस्ट-डॉक्टोरल शोध उन्हें राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरिता तिवारी के निर्देशन में प्राप्त हुआ है।

अपने पोस्ट-डॉक्टोरल शोध के अंतर्गत डॉ. सीतेश  भारतीय इतिहास की महान शासिका देवी अहिल्याबाई होलकर को एक राजनीतिक विचारक के रूप में केंद्र कर उनके भारतीय राजधर्म तथा कल्याण-आधारित शासन प्रणाली का विश्लेषण करेंगे। यह अध्ययन भारतीय राजनीतिक चिंतन में नैतिक शासन और लोककल्याण की अवधारणाओं को नई दिशा प्रदान करेगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने डॉ. सीतेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि
“यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के सशक्त शोध परिवेश और अकादमिक उत्कृष्टता का सजीव प्रमाण है। जबकि
विश्वविद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. सीतेश  के उज्ज्वल अकादमिक भविष्य की कामना की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page